चायल: चायल तहसील में 61 शिकायतें आईं, एक का मौके पर निस्तारण, वरिष्ठ अधिकारी काफी देर बाद पहुंचे
चायल, कौशाम्बी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील चायल में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों ने आरोप लगाया कि दोपहर तक वरिष्ठ अधिकारी शिकायत सुनने नहीं पहुंचे। बाद में उपजिलाधिकारी ने पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, नायब तहसीलदार संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।