घुवारा: सोरखी गांव में विधवा महिला से ससुराल पक्ष ने की मारपीट, जेठ-सास समेत चार पर मामला दर्ज
घुवारा क्षेत्र के सोरखी गांव निवासी प्रेमबाई यादव, पति स्वर्गीय सतेंद्र यादव ने अपने जेठ, सास, जिठानी और ससुर पर मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे उसने घुवारा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।