Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

*बस्ती को विकास की बड़ी सौगात, सीएम योगी ने 504 करोड़ की 77 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास* *बस्ती उत्तर प्रदेश 10 जुलाई 2026 *बस्ती।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बी.आर.सी हर्रैया से जनपद बस्ती को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 504.34 करोड़ रुपये की लागत से 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने "बदली सूरत, बदला अंदाज, प्रगति पथ पर बस्ती आज" के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में 27.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास रहा। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और प्री-प्राइमरी से 12वीं तक एक ही कैम्पस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगा। जिस तरह केंद्र सरकार अटल आवासीय विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चों को पढ़ा रही है, उसी तर्ज पर यह विद्यालय भी एक मॉडल के रूप में विकसित होगा। *दोनों विधानसभाओं को मिली 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं* हर्रैया विधानसभा में 361.3 करोड़ रुपये की 52 परियोजनाएं दी गईं। इसमें 22 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और 30 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। कप्तानगंज विधानसभा को 143.04 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाएं मिलीं। इसमें 8 का शिलान्यास और 17 का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं में ग्रामीण और शहरी सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण, बाढ़ से बचाव की परियोजनाएं, सिंचाई के साधन, नए विद्यालय भवन, छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पर्यटन स्थलों का विकास, ग्रामीण स्टेडियम, गौशाला निर्माण, नगरों में पेयजल व सीवर लाइन और सामुदायिक भवनों का विस्तार शामिल है। इनके पूर्ण होने पर जनपद के लाखों नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और कृषि के क्षेत्र में सीधा लाभ मिलेगा। *धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का किया जिक्र* मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बस्ती की धार्मिक पहचान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मखौड़ा धाम की पावन धरा पर महाराजा दशरथ ने पुत्रेष्ठ यज्ञ किया था और यहीं से भगवान राम का अवतार हुआ। बाबा भदेश्वरनाथ, तपसी धाम और महान साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली होने का गौरव बस्ती को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मखौड़ा धाम और भदेश्वरनाथ के विकास के साथ कर्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। प्रदेश में अब तक लगभग 1500 मंदिरों का पुनरोद्धार किया जा चुका है। *गरीब कल्याण योजनाओं पर दिया जोर* मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला और युवा हैं। प्रदेश में बिजली, शिक्षा, सिंचाई और किसान सम्मान निधि का लाभ हर पात्र तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसानों को 5 लाख रुपये की सहायता 24 घंटे के भीतर दी जा रही है। कार्यक्रम में बस्ती के विकास पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और सहायता सामग्री वितरित की। उन्होंने अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम में भी भाग लेकर माताओं और बच्चों को आशीर्वाद दिया। विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को गदा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, दूधराम, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला पंडित सरोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती भी उपस्थित रहे। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jul 10, 2026

MORE NEWS

#BastiPolice थाना वाल्टरगंज कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पैडा खरहरा चौराहे पर भ्रमण कर वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी गईं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया- https://t.co/YeqxIP6lVq

#BastiPolice थाना वाल्टरगंज कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पैडा खरहरा चौराहे पर भ्रमण कर वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी गईं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया- https://t.co/YeqxIP6lVq

Basti, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026

आगामी त्यौहार श्रावण मास कांवरिया संघ व महाशिवरात्रि के संबंध में थाना स्थानीय पर संभ्रांत व्यक्तियों व डीजे/लंगर संचालकों एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग ली गई । https://t.co/4heb8rld74

आगामी त्यौहार श्रावण मास कांवरिया संघ व महाशिवरात्रि के संबंध में थाना स्थानीय पर संभ्रांत व्यक्तियों व डीजे/लंगर संचालकों एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग ली गई । https://t.co/4heb8rld74

Basti, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026

बस्ती दसिया एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध मामले में संतोष वर्मा पर मुकदमा दर्ज, बोले— "मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं"
#fallowers #वायरल #Nirmalupdates

बस्ती दसिया एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध मामले में संतोष वर्मा पर मुकदमा दर्ज, बोले— "मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं" #fallowers #वायरल #Nirmalupdates

Basti, Basti | Jul 13, 2026

*थाना छावनी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित*  
*सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दिए गए निर्देश*
            *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*  
आगामी सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना छावनी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंहके निर्देश क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह बैठक की गई। 

बैठक में हिंदू समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, डीजे संचालक, लंगर/भंडारा संचालक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि सावन मास में कांवड़िया अयोध्या से सरयू जल भरकर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसी को देखते हुए मार्ग, समय, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, डीजे की अनुमति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

*थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को शासन के मानकों का पालन करने और निर्धारित समय सीमा में ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित लोगों से यात्रा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल *112* या *1090* पर दें।

                      *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
                  *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*थाना छावनी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित* *सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दिए गए निर्देश* *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* आगामी सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना छावनी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंहके निर्देश क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह बैठक की गई। बैठक में हिंदू समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, डीजे संचालक, लंगर/भंडारा संचालक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि सावन मास में कांवड़िया अयोध्या से सरयू जल भरकर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसी को देखते हुए मार्ग, समय, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, डीजे की अनुमति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। *थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को शासन के मानकों का पालन करने और निर्धारित समय सीमा में ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित लोगों से यात्रा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल *112* या *1090* पर दें। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jul 13, 2026

*थाना छावनी में बना बैडमिंटन कोर्ट, कम्युनिटी पुलिसिंग की अनूठी पहल*  प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह बने प्रेरणा*

             *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*  
*बस्ती।* पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से थाना छावनी में एक अनूठी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक *डा0 यशवीर सिंह* के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया। इस कोर्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत *कृष्ण कुमार सिंह* ने फीता काटकर किया। इस पूरी पहल के सूत्रधार थाना छावनी के प्रभारी निरीक्षक *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* रहे। उनके प्रयासों से न केवल थाना परिसर का स्वरूप बदला बल्कि पुलिस और आमजन के बीच एक नया संवाद भी शुरू हुआ।

उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने स्वयं बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर क्षेत्रीय खिलाड़ियों के साथ मैच खेला। दूसरा मैच थाना की महिला पुलिस टीम और क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिसे देखकर लोगों ने खूब सराहना की।

मुख्य अतिथि ने कहा कि *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने साबित कर दिया है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़कर भी काम कर सकती है। उनकी इस पहल से युवा वर्ग को खेल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और नशे व अपराध से दूर रहने की प्रेरणा भी मिलेगी।

समाजसेवियों ने भी *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसी पहल से पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा। कार्यक्रम में अंतेश सिंह उर्फ बब्बू सिंह, संतोष सिंह कोहले, दुर्गेश सिंह, निर्मल सिंह, विकास सिंह, दधीचि उर्फ बाढू सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*थाना छावनी में बना बैडमिंटन कोर्ट, कम्युनिटी पुलिसिंग की अनूठी पहल* प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह बने प्रेरणा* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* *बस्ती।* पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से थाना छावनी में एक अनूठी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक *डा0 यशवीर सिंह* के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया। इस कोर्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत *कृष्ण कुमार सिंह* ने फीता काटकर किया। इस पूरी पहल के सूत्रधार थाना छावनी के प्रभारी निरीक्षक *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* रहे। उनके प्रयासों से न केवल थाना परिसर का स्वरूप बदला बल्कि पुलिस और आमजन के बीच एक नया संवाद भी शुरू हुआ। उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने स्वयं बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर क्षेत्रीय खिलाड़ियों के साथ मैच खेला। दूसरा मैच थाना की महिला पुलिस टीम और क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिसे देखकर लोगों ने खूब सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने साबित कर दिया है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़कर भी काम कर सकती है। उनकी इस पहल से युवा वर्ग को खेल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और नशे व अपराध से दूर रहने की प्रेरणा भी मिलेगी। समाजसेवियों ने भी *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसी पहल से पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा। कार्यक्रम में अंतेश सिंह उर्फ बब्बू सिंह, संतोष सिंह कोहले, दुर्गेश सिंह, निर्मल सिंह, विकास सिंह, दधीचि उर्फ बाढू सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांतजन उपस्थित रहे। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jul 13, 2026