ललितपुर: बैंक से पैसा निकालकर आए युवक से टप्पेबाजी, बाइक की डिग्गी में रखे ₹5 लाख उड़ाए, पीड़ित ने सदर कोतवाली में की शिकायत
युवक के द्वारा बैंक से पांच लाख रुपए निकाल कर बाइक की डिग्गी में रख लिए गाड़ी पंचर थी इसलिए तुवन चौराहे पर युवक पंचर की दुकान पर गया । वहां गाड़ी का पंचर ठीक कराया।पंचर की दुकान पर मोटरसाइकिल से आए टप्पेबाजों ने घटना को दिया अंजाम, पीड़ित इसकी शिकायत कोतवाली में की है। सदर कोतवाली पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी