शिमला शहरी: शिमला में अनुसूचित जाति पंचायतों में कल्याणकारी योजनाओं का विशेष प्रचार अभियान
शिमला जिले की अनुसूचित जाति बहुल पंचायतों में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। सिलाई मशीन, मकान निर्माण, कंप्यूटर प्रशिक्षण और विकलांग छात्रवृत्ति समेत कई योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटकों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दी गई।