शिक्षा के मंदिर में शराब पार्टी! स्कूल कार्यालय में शराब पीते दिखे दो शिक्षक
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शिक्षक कथित तौर पर स्कूल कार्यालय में शराब पीते और चखना खाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के स्कूल परिसर में बैठे रहे। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
#GariabandNews #TeacherViralVideo
#SchoolNews #EducationDepartment
#ChhattisgarhNews