अब तक मंडलेश्वर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बिस्तरों वाला था. सीमित संसाधनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था. सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल मरीजों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को होती थी. मंडलेश्वर अस्पताल पर आसपास के 30 से अधिक गांवों के मरीज निर्भर हैं.