मंझनपुर: चक थाम्भा में मिट्टी का टीला ढहने से हुई जनहानि पर जिलाध्यक्ष व तहसीलदार ने सहायता राशि का दिया डेमो चेक
मंझनपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत चक थाम्भा में मिट्टी का टीला ढहने से हुई जनहानि पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व तहसीलदार मंझनपुर ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दैवीय आपदा राहत कोष से चार चार लाख रुपए की डेमो चेक देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार से वार्ता करते हुए कहा कि हम व हमारी सरकार आपके साथ हैं।