लोहरदगा: लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़, सांस लेना भी मुश्किल; बीमार बच्चों और महिलाओं को हो रही परेशानी
लोहरदगा: लोहरदगा से रांची जाने वाली सुबह करीब 7 बजे की मेमू ट्रेन में रोजाना यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोहरदगा से ट्रेन खुलने के बाद इरगांव, अकाशी, नागजुवा, नारकोपी, टंगर और बांसली जैसे स्टेशनों से यात्रियों के चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती जाती है। स्थिति यह हो जाती है कि कई बार बोगी में खड़े होने तक की जगह मुश्किल से बचती है।