जनपद हरदोई निवासी अनिल कुमार पुत्र गंगा बक्स मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र में शिवम ढाबे पर काम करते थे। सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक कर्मचारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।