हज़ारीबाग: जिले में 3000 लोगों को 107 की कार्रवाई के लिए किया गया चिन्हित
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव को शांति व स्वच्छ संपन्न कराने को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक 3000 लोग 107 की कार्रवाई के लिए चिन्हित किए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया सतत जारी है। कहा कि जिले के 1668 मतदान केंद्रों में 975 क्रिटिकल बूथ हैं जहां सीएपीएफ फोर्स को तैनात किया जाएगा यह वैसे बूथ है जो नक्सल प्रभावित है।