हज़ारीबाग: मेरू कैंप हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बल त्रैमासिक ई-पत्रिका “मेरू ग्रैफिटी” का विधिवत किया गया विमोचन
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप, हजारीबाग में के एस बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय द्वारा परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में सीमा सुरक्षा बल मेरू परिवार द्वारा संकलित व संपादित त्रैमासिक ई-पत्रिका “मेरू ग्रैफिटी” के तेरहवें ई-संस्करण अवधि 10 अक्टूबर 2023 से 10 जनवरी 2024 का विधिवत विमोचन किया गया।