हज़ारीबाग: स्टेशन क्लब में 19 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के साथ की गई बैठक
हज़ारीबाग में आगामी होली को यादगार बनाने के लिए हजारीबाग शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा के द्वारा 19 मार्च को स्टेशन क्लब के प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह 2024 का आयोजन किया गया है। इस भव्य आयोजन में मशहूर भोजपुरी और नागपुरी कलाकार के साथ रंगारंग होली कार्यक्रम होगा.