जिले के भगवान गांव में सांसद राहुल कस्वा के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के जर्जर बिल्डिंग और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या सांसद के समक्ष रखी। सांसद कस्वा ने दोनों समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मिली जानकारी अनुसार स्कूल की लगभग सभी कक्षाएं जर्जर अवस्था में है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हो रही है।