मुज़फ्फरनगर: मोमोज विवाद ने लिया हिंसक रूप, दुकान पर पहुंचे युवकों ने दुकानदार को पीटा, CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर मोमोज को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि मोमोज खरीदकर ले गए कुछ युवक बाद में लौटे और दुकानदार प्रवीण कुमार से मारपीट कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।