इगलास: कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 24, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा परिवार पर हमला करने और महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सलेमपुर निवासी सतीश चंद्र का कहना है कि 2020 में अपनी पत्नी ममता देवी के नाम गाटा संख्या 324 की भूमि का बैनामा कराया था।