भोगनीपुर: पुखरायां ईदगाह में लोगों ने अदा की ईद उल अजहा की नमाज, मांगी देश में अमन-चैन की दुआ
पुखरायां कस्बा के नगर पालिका गली स्थित ईदगाह में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शांतिपूर्ण माहौल में लोगो ने ईद उल अजहा बकरीद की नमाज अदा की। जिसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगो ने देश में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।