नवादा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को नवादा नगर परिषद क्षेत्र में 2 बजे से बिजली आपूर्ति बंद
Nawada, Nawada | Oct 21, 2026 नवादा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर बुधवार, 21 अक्टूबर को नवादा नगर परिषद क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवादा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विसर्जन जुलूस की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।