बरेली: बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को लेकर बारादरी थाने में हुई बैठक
बारादरी थाने में सोमवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे एक बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित लोग, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के आयोजक और 18 अगस्त से शुरू हो रहे आला हजरत उर्स के जिम्मेदार लोग शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि जुलूस और शोभायात्रा सिर्फ परंपरागत मार्ग से ही निकलेंगी, किसी नए मार्ग से नहीं। आयोजक अपने-अपने लोगों को खुद जिम्मेदार व्यक्ति बनाएंगे।