बरेली: स्वतंत्रता दिवस से पहले बरेली देशभक्ति के रंग में रंगा, निकाली गई तिरंगा यात्रा
सोमवार को भाजपा महानगर ने बांके बिहारी और टीवरीनाथ मंदिर से भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं। सफेद, हरे और केसरी झंडों से सजे रास्तों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा और देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।बांके बिहारी मंदिर से यात्रा शहीद पंकज अरोड़ा चौक से शुरू होकर भारत माता मंदिर पर समाप्त हुई, जिसमें महापौर डॉ. उमेश गौतम समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।