देपालपुर: देपालपुर-पश्चिम रिंग रोड निर्माण में पालडी का तालाब 40 फीट तक खोदा, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
इंदौर जिले के हाथों तहसील अंतर्गत ग्राम पालड़ी में पश्चिम रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान तालाब में अत्यधिक गहरी खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा तालाब क्षेत्र में 35 से 40 फीट तक उत्खनन कर दिया गया है। जिससे तालाब का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया है। स्थानीय किसान इंद्र सिंह राठौर और सुरेश नागर ने बताया कि ता