फुल्लीडूमर: खेसर बाजार के आवासीय मार्शल अकादमी में अंगिका रत्न बैकुंठ बिहारी की 17वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई
खेसर बाजार के आवासीय मार्शल अकादमी में साहित्य परिषद खेसर के संस्थापक सदस्य अंगिका रत्न बैकुंठ बिहारी की 17वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों, कवियों एवं साहित्यकारों ने बैकुंठ बिहारी के चित्र के पास दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर कवियों एवं साहित्यकारों ने उनके विरल व्यक्तित्व एवं साहित्य साधना पर अपने विचार व्यक्त किये।