रामसनेही घाट: खुसेहटी के पूरे निधान गांव में एक घर से लाखों रुपए के जेवर और नगदी की चोरी, पुलिस कर रही जांच
कोतवाली असंद्रा अंतर्गत खुसेहटी के पूरे निधान गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा मंगलवार/ बुधवार की रात अतुल सिंह के घर छत के रास्ते से उतरकर लाखों रुपए की चोरी की गई। सुबह होने पर घटना की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस आज बुधवार की सुबह 10:00 बजे मामले की जांच कर रही है। परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तभी नगदी और जेवरात लेकर चोर फरार हो गए।