छतरपुर: आम तोड़ते समय टूटी डाल, 60 वर्षीय वृद्ध 15 फीट नीचे गिरे; चेहरे में पत्थर लगने से गंभीर घायल।
देवपुर गांव में आम तोड़ने के दौरान एक 60 वर्षीय वृद्ध हादसे का शिकार हो गए। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे वृद्ध अचानक डाल टूटने से करीब 10 से 15 फीट नीचे जमीन पर गिर गए। गिरने के दौरान जमीन पर पड़े पत्थर से उनकी नाक और आंख के बीच गंभीर चोट लग गई।जानकारी के अनुसार देवपुर निवासी मिहीलाल यादव घायल हुए।इस मामले की जानकारी आज 14 जून दोपहर करीब 1:00 बजे घायल ने दी है।