डुमरांव: नवजातों के इलाज में बिजली संकट की बाधा मामले में डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी प्रबंधक निलंबित, प्राथमिकी दर्ज
Dumraon, Buxar | Jun 11, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति और उसके कारण नवजातों का खुले में इलाज किए जाने के मामले में बड़ी कारवाई हुई है। एसडीएम राकेश कुमार के निरीक्षण के बाद सौंपे गए प्रतिवेदन के आधार पर अस्पताल प्रबंधक अफरोज आलम को निलंबित कर दिया गया है।