हिलसा: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के पास मकान में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा
Hilsa, Nalanda | May 17, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी विकाश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी स्वीटी कुमारी के रूप में किया गया है। मृतका की मायके के परिजनों ने 6 साल पूर्व स्वीटी कुमारी की शादी नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी विकाश कुमार के साथ प्रेम विवाह किया गया