छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी सिंडिकेट खुलासा, 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 1.48 करोड़ रुपये जब्त
महासमुंद पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कथित तौर पर संचालित मानव तस्करी के एक संगठित सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से तस्करी कर भेजी गई एक नाबालिग के शारीरिक शोषण और गर्भवती होने की जानकारी अस्पताल मेमो के जरिए मिलने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। कार्रवाई में नुआपाड़ा पुलिस ने भी सक्रिय सहयोग किया।
पुलिस के अनुसार, सिंडिकेट से जुड़े ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 10 ठिकानों पर रेड की गई, जहां से 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नगद के साथ मजदूर पलायन रजिस्टर, डायरी, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए। पुलिस का दावा है कि दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों में बड़ी संख्या में बालिग एवं नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन और बंधुआ मजदू�
Raipur, Raipur | Sep 25, 2026