कुरसाकांटा: नेपाल से शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, सशस्त्र सीमा बल ने 389 बोतल शराब की जब्ती की, एक तस्कर गिरफ्तार
56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के अंतर्गत कार्यरत बाह्य सीमा चौकी "डी" समवाय कुशमाहा की स्पेशल नाका टीम ने बुधवार शाम करीब 5:00 बजे एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल से लाई जा रही भारी मात्रा में देशी शराब को जब्त किया। यह कार्रवाई पीपरा घाट गांव के निकट भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 176/1 से लगभग 3.5 किलोमीटर भारत की ओर की गई, जहां तीन बोरी में