किरनापुर: बुद्ध पूर्णिमा पर ग्राम भिमोड़ी में “गोपीनाथ गौशाला” का भव्य शुभारंभ
वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) के पावन अवसर पर ग्राम भिमोड़ी में “गोपीनाथ गौशाला” के शुभारम्भ कार्यक्रम का भव्य आयोजन शुक्रवार लगभग दोपहर 2 बजे किया गया। ग्राम भिमोड़ी के निवासी श्री कैलाश पाड़े जी ने गौमाता की प्रेरणा से इस सुंदर एवं विशाल गौशाला का निर्माण करवाया है। गौशाला का नाम पूज्य स्वर्गीय गोपीचंद पाड़े एवं नाथीबाई पाड़े की स्मृति मे