झांसी: डेली गांव में हिस्ट्रीशीटर ने कारोबारी को बीच बाजार पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद रक्सा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Jhansi, Jhansi | Jun 3, 2025 झांसी में हिस्ट्रीशीटर ने कारोबारी को घर से खींचकर बीच बाजार बेरहमी से पीटा। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। हिस्ट्रीशीटर ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर कारोबारी को दो मिनट में 21 थप्पड़ और 6 चप्पल मारी। कारोबारी बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आसपास के लोग खड़े होकर देख रहे थे। वहां मौजूद दो महिलाओं ने कारोबारी को बचाया था।