कासगंज: बहोरनपुर गांव में शराब के ठेके से तीन चोर 1,34,000 का कैश लेकर हुए फरार,ठेका मालिक ने कराई FIR दर्ज
कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के बहोरनपुर गांव स्थित देसी शराब के ठेके के कैश काउंटर में रखे एक लाख 34 हजार रुपये लेकर तीन अज्ञात चोर फरार हो गए। वहीं ठेका मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जंहा पुलिस ने तहरीर ही आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईर दर्ज की है। और पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है।