बिहिया: पूर्व मुखिया रघुनंदन सिंह को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, खरौनी पंचायत में लगभग 25 साल तक रहे मुखिया
Behea, Bhojpur | May 6, 2026 बिहिया प्रखंड क्षेत्र के बेलोना खरौनी गांव निवासी पूर्व मुखिया बाबू रघुनंदन सिंह की स्मृति में आज बुधवार को श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य लोगों ने भाग लेकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान हरकीर्तन और निर्गुण भजन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा