चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में प्रशासनिक अधिकारियों ने की छापेमारी, अवैध पटाखा विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई
चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में शुक्रवार दिन के तीन बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई कर पटाखे जब्त कर लिए गए। साथ ही अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों पर जुर्माना भी किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा,कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद थी।