रामगढ़: अलावलपूर गांव में राशन डीलर पर मनमानी के आरोप, गरीब महिलाओं ने रामगढ़ एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Ramgarh, Alwar | May 27, 2026 रामगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसगण के गांव अलावलपुर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीण महिलाओं में भारी रोष देखने को मिला। गांव की सैकडों महिलाओं ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे उपखंड अधिकारी को शिकायत सौंपकर राशन डीलर पर मनमानी, भेदभाव और गरीब परिवारों को राशन से वंचित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग