ईसागढ़: सिरनी गांव की चालीस घरों की बस्ती में कई महीनों से नहीं है लाईट, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
ईसागढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले सिरनी गांव की चालीस घरों की बस्ती में कई महीनों से बिजली नहीं होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं ग्रामीणों ने बुधवार को शाम सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बस्ती में बिजली नहीं आ सकी है ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में बिजली के खम्बे तो लगे हैं लेकिन तार और ट्रांसफॉर्मर नहीं है।