गोगरी: मुश्किपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Gogri, Khagaria | Apr 28, 2026 गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्किपुर में मंगलवार की शाम में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पहुंची गोगरी थाना पुलिस के महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की पहचान मुश्किपुर निवासी मो सिम्मी की पत्नी हसरत खातून के के रूप में हुई है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।।