परिहार: पोखर में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई
परिहार प्रखंड अंतर्गत धरहरवा पंचायत के सहजौली गांव वार्ड संख्या-6 में पोखर में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक बच्चों की पहचान चंदन शाह के पुत्र आयुष कुमार एवं पुत्री कीर्ति कुमारी के रूप में हुई थी।