अररिया: अररिया के रानीगंज में मुर्गी फार्म में युवक फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या हत्या की जांच शुरू
Araria, Araria | May 18, 2026 अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहारी पंचायत के वार्ड संख्या 2 में सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 28 वर्षीय सुजीत कुमार पासवान का शव उनके ही मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।