घोड़ाडोंगरी: कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे पहुंचे रानीपुर आंगनवाड़ी केंद्र, बच्चों से की मुलाकात, चॉकलेट बांटी और पोषण आहार देखा
शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने घोड़ाडोंगरी जनपद क्षेत्र के ग्राम रानीपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर के बीच पहुंचने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।