सैदपुर: सैदपुर कोतवाली में जिले के मुख्य थाना दिवस का आयोजन, DM और SP पहुंचे, व्यापक सूचना के अभाव में कम पहुंचे फरियादी
सैदपुर कोतवाली में शनिवार को जिले के मुख्य थाना दिवस का आयोजन किया गया। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए स्वयं जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा पहुँचे हुए थे। लेकिन जानकारी न होने से फरियादियों को समय रहते डीएम और एसपी के आने की सूचना नहीं मिल सकी। ऐसे में उनके सामने केवल 6 मामले ही आए, जिनमें से मौके पर 1 का निस्तारण किया गया।