श्योपुर। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार की रात्रि 8.30 बजे औछापुरा, रघुनाथपुर थानो का औचक निरीक्षण करते हुए कानून व्यवस्थाओं का जायजा लिया हैं। दीपोत्सव पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवथाऐं बनाई गई हैं, जिसे लेकर पुलिस थाना प्रभारियों सहित बीट प्रभारियों को सघन गश्ती करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।