चायल: संदीपनघाट क्षेत्र से पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संदीपनघाट थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त रतन सिंह पुत्र कल्लू निवासी जलालपुर बोरियों को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2015 के विद्युत अधिनियम के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।