दातागंज: उसावां पुलिस ने बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को किया सीज
बुधवार शाम 4 बजे के लगभग उसावां पुलिस ने बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है। अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर चलते है। इन वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता था। थानाध्यक्ष ने संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस ने वाहन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी है।