भरथना: भरथना पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का खुलासा किया, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
भरथना थाना पुलिस ने चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, लाइसेंसी रिवॉल्वर, अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया गया।घटना के अनुसार, मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रीता देवी पत्नी उपदेश कुमार के घर से चोरों ने रिवॉल्वर, टीवी व आभूषण चोरी कर लिए थे।