सांगानेर: मुहाना इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर से पानी की मोटर चुराई, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में दिन-दहाड़े एक घर के अंदर से पानी की मोटर चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक से आए दो बदमाश महज 30 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मुहाना थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस चोरो की तलाश करने मे जुटी है।