गुना जिले में आरोन ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षकों ने क्रमन्नति की मांग की है। 15 दिसंबर दोपहर को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को कार्यालय में ज्ञापन दिया। कहा, शिक्षा विभाग के प्रचलित नियमों 12 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर क्रमन्नति देने का नियम है। 12 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले आरोन ब्लॉक के पात्रता वाले प्राथमिक शिक्षकों को क्रमन्नति आदेश जल्द जारी किए जाएं।