बक्सर: बक्सर में बड़ा हादसा टला: सरकारी चावल से लदा ट्रक सोन नहर में पलटा, पेड़ से टकराकर बची कई जानें
Buxar, Buxar | May 19, 2026 बिहार राज्य खाद्य विभाग के एसएफसी गोदाम जा रहा सरकारी चावल लदा ट्रक सोमवार को सोन नहर में पलट गया। यह दुर्घटना बाईपास रोड पर ज्योति प्रकाश चौक के पास घटी। ट्रक अनियंत्रित होकर सोन नहर में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक नहर किनारे लगे मजबूत पेड़ पर अटक गया। जिससे बड़ी जनहानि टल गई। घटनास्थल के पास ही दूध का खटाल संचालित होता है।