मुनस्यारी पुलिस ने जीआईसी मुनस्यारी और मककोट में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के नुकसान, महिला सुरक्षा, यातायात नियम और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। आपातकाल के लिए 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मादक पदार्थ सूचना 1933 नंबर उपलब्ध हैं।