सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा बाजार से मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात युवतियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सरबहदा बाजार निवासी रामलखन चौहान के घर में की गई, जहां ये युवतियां रह रही थीं। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई सभी सातों युवतियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में नाच गान करती है।