सदर: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर साउथ मलाका में नवनिर्मित उच्च प्राथमिक विद्यालय का हुआ लोकार्पण
Sadar, Allahabad | Apr 6, 2026
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर में विकास और शिक्षा से जुड़ी एक अहम पहल देखने को मिली। प्रयागराज नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत साउथ मलाका में नवनिर्मित उच्च प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण किया गया। महापौर गणेश केसरवानी ने विद्यालय का उद्घाटन कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।